फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chhattisgarh assembly elections 2018: BJP announces first list of 77 candidates

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किए 77 उम्मीदवारों के नाम, 14 विधायकों के टिकट कटे

Sun, 21 Oct 2018 12:29 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly elections 2018: BJP announces first list of 77 candidates
छत्तीसगढ़ बीजेपी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने शनिवार को अपने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहली सूची में जिन 77 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें 14 महिलाएं हैं और 14 मौजूदा विधायकों की जगह नए नाम हैं। घोषित उम्मीदवारों में से 25 की उम्र 40 साल से कम है। 10 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से हैं जबकि 29 अनुसूचित जनजाति से आते हैं।

विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दूसरे नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


भाजपा ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें पूर्व आईएएस अधिकारी ओ पी चौधरी और जनजातीय नेता रामदयाल उइके शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उइके को जहां पाली-तानाखार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं चौधरी को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले खारसिया से टिकट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। भाजपा यहां लगातार 15 साल से सत्ता में है और इस बार सीएम रमन सिंह के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा और अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बीच गठजोड़ के चलते मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed