फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chemical was found in gram flour mill, case registered against caterers

Indore News: बेसन चक्की में मिला था केमिकल, केटरर्स के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 13 Jan 2023 08:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 13 Jan 2023 08:57 PM IST
सार

निर्माण स्थल पर गंदगी भी काफी थी। तब वहां से बेसन चक्की और सेंव का सेंपल लिया था। उसे जांच केे लिए भोपाल भेजा गया था। वहां से तीन माह बाद जांच रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में बताया गया कि चक्की में खाने योग्य रंग नहीं था।

विज्ञापन
Chemical was found in gram flour mill, case registered against caterers
धार रोड की धर्मशाला से लिया था चक्की का सेंपल - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दीपावली त्योहार के समय शहर के प्रतिष्ठानों से लिए गए सेंपलों की रिपोर्ट तीन माह बाद अब आई है। जांच भोपाल की लैब में हुई थी। चंदन नगर क्षेत्र की एक दुकान से खाद्य विभाग ने बेसन चक्की का सेंपल लिया था। जांच में पाया गया कि उसके निर्माण के दौरान उपयोग में लाया गया कलर खाने योग्य नहीं था। उसमें हानिकारक केमिकल थे। इस मामले में खाद्य विभाग ने चारभुजा केटरर्स के किशन पिता गिरधारीलाल गुर्जर केे खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

विज्ञापन

दीपावली के समय बड़े पैमाने पर इंदौर में मिठाई का निर्माण होता हैै। तब प्रशासन की टीम जांच भी करती है। चंदन नगर क्षेत्र की पाटीदार धर्मशाला में एक केटरर्स मिठाई बना रहे थेे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव तब टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। निर्माण स्थल पर गंदगी भी काफी थी। तब वहां से बेसन चक्की और सेंव का सेंपल लिया था। उसे जांच केे लिए भोपाल भेजा गया था। वहां से तीन माह बाद जांच रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में बताया गया कि चक्की में खाने योग्य रंग नहीं था।

विज्ञापन


उसके सेवन से तबीयत खराब हो सकती है। इसके अलावा सेंव में भी मूंगफली तेल के बजाए अन्य खाद्य तेल का इस्तेमाल किया गया था,जबकि निर्माणकर्ता ने दावा किया था कि मूंगफली के तेल में सेंव को तला गया है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खुलासा होने के बाद चंदन नगर थाने में किशन पिता गिरधारीलाल गुर्जर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि त्योहार के समय 100 से ज्यादा सेंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे लेकिन अभी तक सभी की रिपोर्ट नहीं आई। सेंपलों की जांच में काफी समय लगता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed