{"_id":"64cb93a154c3901c9d0cd3b5","slug":"cg-former-cm-raman-singh-health-deteriorated-admit-to-delhi-aiims-raman-tweet-i-am-fine-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत: दिल्ली एम्स में भर्ती, रमन ने ट्वीट कर कहा- फिलहाल ठीक हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत: दिल्ली एम्स में भर्ती, रमन ने ट्वीट कर कहा- फिलहाल ठीक हूं
Thu, 03 Aug 2023 05:16 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:16 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में उन्होंने खुद ट्वीट कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूँ, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहाँ चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूँ। फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।
विज्ञापन