{"_id":"5a9c32544f1c1b82408b5358","slug":"cbse-exam-for-nine-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ केंद्रों पर होगी सीबीएसई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ केंद्रों पर होगी सीबीएसई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूराो/साोनभ्ाद्र
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के लिए तैयार डीएवी पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए है। इनमें 4495 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हर परीक्षा केंद्र मेें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी।
सीबीएसई परीक्षा पांच मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगी। प्रथम पाली में सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा में 4495 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 2620 एवं इंटरमीडिएट के 1875 परीक्षार्थी शामिल हैं।
केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर, संत जेवियर्स कानवेंट स्कूल शक्तिनगर, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट, बिमला कानवेंट स्कूल रेणुकूट, केंद्रीय विद्यालय चोपन, केंद्रीय विद्यालय रिहंद नगर, सेंट जोसेफ कानवेंट स्कूट राबर्ट्सगंज और डीएवी पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज केंद्र पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश द्वार पर परीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा कक्ष के सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे। कभी भी उड़न दस्ता टीम के सदस्य कैमरे की फुटेज को देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए नियुक्त जिला कोआर्डिनेटर एके सिंह ने बताया नकलविहिन और सकुशल परीक्षा कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों को रस्टिकेट किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उड़नदस्ता केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेता रहेगा।