{"_id":"6a3cccd1350acecb6802a2a1","slug":"car-bike-collision-2-dead-1-injured-bastar-news-c-1-1-noi1494-4433208-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Thu, 25 Jun 2026 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:22 PM IST
सार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जहाँ एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार
विस्तार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जहाँ एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिए भेजा गया, वही घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि बड़े आरापुर निवासी जयसिंह कच्छ 18 वर्ष अपने घर में 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बीती रात उसका दोस्त उसे लेने के लिए घर आया हुआ था। जिसे लेकर राजुर जा रहा था। तभी जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने ठोकर मार दिया। इस घटना में जयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दिया। जहां पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराते हुए शव को पीएम घर भेज दिया। जबकि आरोपी कार चालक को ले जाया गया।
विज्ञापन