फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bus accident, a death, eight injured

बारात की बसों में हादसे, एक की मौत आठ घायल

Mon, 11 Jul 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bus accident, a death, eight injured
दुर्घटनाग्रस्त बस को धक्का देते लोग - फोटो : amarujala
झींझक में मंगलपुर थाना क्षेत्र के सड़रामऊ गाव में बारात की बस में तार छू जाने से करंट उतर आया और चालक की मौत हो गई। परिचालक ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। चालक रात को वापसी के लिए बस बैक कर रहा था।
विज्ञापन


सड़रामऊ गांव निवासी राम सिंह की बेटी रेनू की बारात काकादेव कानपुर निवासी श्याम किशोर के घर से आई थी। शनिवार रात करीब 10 बजे श्याम किशोर बस यूपी 35 एच 8836 से बारात लेकर सड़रामऊ गांव पहुंचा। द्वारचार व खाना होने के बाद करीब तीन बजे बस चालक बब्लू प्रसाद (28) पुत्र जोगेंद्र निवासी नसीमाबाद फजलगंज कानपुर और हेल्पर राहुल पुत्र पप्पू निवासी छोटा लखनपुर कानपुर नगर वापस जाने के लिए गांव के रोड पर ही बस बैक करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान ऊपर से निकला बिजली का तार बस की छत में टकरा गया। इससे बस में करंट उतर आया। हेल्पर राहुल शोर मचाकर खिड़की से नीचे कूद गया। चालक बब्लू ने बस से उतरने के लिए जैसे ही अपने साइड की खिड़की खोली, वह वहीं चिपक गया। कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने के कारण सप्लाई बंद हो गई। तब लोगों ने चालक को बस से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटनास्थल पर गए चौकी प्रभारी कंचौसी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारातियों से भरी बस तीन पलटी खाई
फर्रूखाबाद। कानपुर से कायमगंज जा रही बारातियों से भरी बस रविवार दोपहर को कमालगंज क्षेत्र में बघार नाले के पास बेकाबू होकर पलट गई। तीन बार पलटा खाकर बस सीधी हो गई। दुर्घटना में दूल्हे के भाई समेत आठ बाराती घायल हो गए। अन्य बारातियों को हल्की चोर्टें आईं। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। दो घायल लोहिया अस्पताल रेफर किए गए।

कानपुर के अफीमकोठी निवासी छोटे सिंह के पुत्र पवन कुमार राठौर की बारात कायमगंज के रुदायन निवासी कारे के घर जा रही थी। उसकी पुत्री शिखा से शादी तय हुई थी। बारातियों से भरी बस आगे थी और दूल्हे की गाड़ी पीछे चल रही थी। बस में 25 लोग बैठे हुए थे। कमालगंज थाना क्षेत्र में बघार नाले के पास मोड़ होने पर बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बस पलट गई।

बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीन बार पलटा खाकर वह सीधी हो गई। हादसे में दूल्हे के भाई अरविंद सिंह राठौर के अलावा कानपुर निवासी अनिल, गोपाल, कैलाश, निशांत सिंह चौहान, मोनू व दो अन्य बाराती घायल हो गए। मौका पाकर बस चालक फरार हो गया। निशांत सिंह चौहान और मोनू की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत
मुंगीसापुर। चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के बाद देर रात मामा के घर जा रहे पिता व पुत्र को  ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
डेरापुर थाने के गांव मुंगीसापुर निवासी शिवकास (30) कई वर्षों से दिल्ली में परिवार समेत रहता है। शनिवार सुबह वह अपने पुत्र विक्की (3) के साथ चचेरे भाई कल्लू के तिलक में शामिल होने पैतृक गांव मुंगीसापुर आया।

तिलक के बाद रात करीब 11 बजे वह दिल्ली लौटने के लिए बस पर सवार हुआ लेकिन रास्ते में विचार बदल गया और अपने मामा राजकिशोर निवासी कांधी के घर जाने की बात बताई। कांधी गांव के सामने हाइवे पर बस से उतरकर वह पैदल सड़क पार करने लगा।


उसी समय कांधी पुलिया के पास ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। बाद में पुलिस पहुंची और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि शिवकास के परिवार में पत्नी गीता, बड़ा पुत्र व एक पुत्री है, जो इस समय दिल्ली में हैं। शिवकास के भाई सुभाष चंद्र ने   अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक वाला भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed