{"_id":"5dc462c98ebc3e5b330af324","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd1879312158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
droan
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या प्रकरण : ड्रोन से की गई घरों की निगरानी, हटवाए ईंट-पत्थर
बुलंदशहर/खुर्जा। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर, खुर्जा नगर और पहासू कस्बे में ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान जिनके मकान की छत पर ईंट और पत्थर दिखाई दिए, उन्हें हटवाया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए ऊपरकोट स्थित नगर कोतवाली पहुंचे। वहां एसएसपी ने ड्रोन उड़वाकर उसकी जांच की। बताया कि सातों तहसीलों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। खुर्जा नगर में सीओ गोपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई संदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला तरीनान पहुंचकर ड्रोन से मकानों की छतों की तलाशी ली। मकानों की छतों पर जहां भी ईंट-पत्थर पड़े हुए मिले उन्हें हटवाने के लिए मकान मालिकों से वार्ता की गई। साथ ही ईंट-पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ ने लोगों से कहा कि वह शांति बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी तरह की अफवाहों पर मत जाएं। अगर कोई ऐसी बात सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। वहीं पहासू कस्बे में भी बृहस्पतिवार को ड्रोन से निगरानी की गई। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने कस्बे के लोगों से कहा कि वह इस तरह की कोई बात न करें, जिससे माहौल खराब हो। न ही सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कोई टिप्पणी करें। अगर कोई टिप्पणी करता है तो उसका जवाब न दें तत्काल पुलिस को सूचित करें।
फैसले को लेकर न करें कोई टिप्पणी
बुगरासी। अयोध्या को लेकर जल्द ही उच्चतम न्यायालय का फैसला आने वाला है। किसी प्रकार का विवाद न हो और शांति कायम रहे इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी हुई है। फैसले को स्वच्छ मन से स्वीकार करने तथा शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन लोगों के बीच जाकर बैठक करने में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में पुलिस उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने प्रांगण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या केस को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी न करें। समाज में भाई-चारे और सौहार्द के साथ रहें। शांति बनाए रखें। कोई असामाजिक तत्व यदि अशांति पैदा करता है तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी। कॉलेज प्रधानाचार्य शेर सिंह ने कहा कि समाज में परिवार की तरह मिलकर रहना चाहिए। समाज और देश में प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि अपनी पढ़ाई, बोर्ड परीक्षा की तैयारी और अपने भविष्य पर ध्यान दें। अफवाहों से दूर रहें। इस अवसर पर अनुज शर्मा, ओपी सिंह, फिरोज खान, दीपक यादव आदि सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
अयोध्या विवाद पर फैसले का सर्वसम्मति से होगा स्वागत
स्याना। अयोध्या विवाद के सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये जाने वाले फैसले को लेकर राजपूत संघ ने आपात बैठक की व फैसला आने के उपरांत शांति पूर्ण ढंग से रहने व आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाने के लिए कार्य योजना भी बनाई। राजपूत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले का सर्वसम्मति से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में दोनों संप्रदायों के बीच एकता व अखंडता हेतू लोगों को प्रेरित किया जायेगा। बैठक का संचालन करते हुए ओमपाल सिंह ने कहा कि राजपूत संघ सघन रूप से इस बाबत ग्रामीण अंचलों में लोगों को सौहार्द बनाने के लिए प्रेरित करेगा। संघ के मीडिया प्रभारी कान्ति चौहान एडवोकेट ने कहा कि लोगों को न्यायालय के फैसला का स्वागत करना चाहिए व अराजक तत्वों को चिन्हित कर पुलिस व प्रशासन को अवगत करें।