{"_id":"5dc303d98ebc3e5aff51207b","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd187866065","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका चेयरपर्सन के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका चेयरपर्सन के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका चेयरपर्सन के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
खुर्जा। नगरपालिका चेयरपर्सन के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। सभासदों का आरोप है कि पालिका चेयरपर्सन ने क्षेत्र के बाहर जाकर निर्माण कार्य कराया और नगर पालिका को क्षति पहुंचाई। उन्होंने विकास कार्य में धांधली करने का आरोप लगाते डीएम को पत्र भेजा है।
नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन परवीन फड्डा के खिलाफ अमीना बेगम, चेतन्य शर्मा समेत 7 सभासदों ने कॉलेज रोड पर बैठक करते हुए पालिकाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि नगर पालिका में न तो नियमानुसार बोर्ड बैठक हो रही हैं और नहीं कोई कार्य किया जा रहा है । 22 माह के कार्यकाल में कुल पांच बोर्ड बैठक हुई हैं। बोर्ड की कार्रवाई पुष्ट न होने के कारण अनियमित रूप से करोड़ों रुपयों का व्यय कर दिया गया। पालिका के पास धन नहीं होने के बाद भी अध्यक्षा द्धारा करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। आरोप है कि पालिका सीमा के बाहर सड़कें बनवाई गई। आरोप है कि प्रोपर्टी डीलरों से मिलीभगत करते हुए सड़क बनवाई गई। ऐसा करने से पूर्व कमिश्नर की अनुमति लेनी आवश्यक थी। इसके अलावा नगर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे पडे़ हुए हैं। पूरे मामले में शासन से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान पूर्व पालिका चेयरमैन राजीव बंसल, पूर्व चेयरमैन दीपक गर्ग, ओमप्रकाश सैनी, राजू त्यागी, संजय लाला, आकाश शर्मा उर्फ चैतन्य, अनिल सैनी, रसिक गुप्ता, संजय सिंह, अमीना बेगम, हाजी नौशाद, नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
------------------
क्या बोली चेयरपर्सन
पालिका चेयरपर्सन परवीन फड्डा ने बताया पूरे प्रकरण में पूर्व में ही हाईकोर्ट ने डीएम बुंलदशहर से दो माह के भीतर आख्या मांगी है। पूरे प्रकरण में डीएम बुंलदशहर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। बैठक में मौजूद सभी लोग मेरे विरोधी है। इसलिए विरोध कर रहे है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सब साफ हो जाएगा।