{"_id":"5dc2ffa58ebc3e5af56ed98e","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd1878646128","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतारी में डूबी युवती का शव अलीगढ़ क्षेत्र में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतारी में डूबी युवती का शव अलीगढ़ क्षेत्र में मिला
विज्ञापन
ganga
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतारी में डूबी युवती का शव अलीगढ़ क्षेत्र में मिला
छतारी। क्षेत्र के गांव चौढे़रा स्थित काली नदी में करीब एक सप्ताह पूर्व डूबी युवती का शव अलीगढ क्षेत्र में मिला। शव को कब्जे में लेकर अलीगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलीगढ़ जनपद के गांव भुजपुरा निवासी तबस्सुम पुत्री सलीम और नूरबानो पुत्री इब्राहिम बीते बीते दिनों परिवार के साथ छतारी स्थित बन्नेर शरीफ दरगाह पर हाजिरी लगाने आईं थीं। इसी दौरान दरगाह के निकट बह रही काली नदी में दोनों युवती नहाने के लिए चली गईं थीं। नहाते समय नहर में दोनों डूब गईं थी। इनमें से नूरबानो को लोगों ने बचा लिया था और तबस्सुम के गहरे पानी में चले जाने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका था। तभी से नदी में गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश चल रही थी। अब अलीगढ़ जनपद के गांव रायपुर के निकट काली नदी के पुल के पास युवती का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।