यूपी में सपा बसपा के गठबंधन को लेकर जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं वही बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन ने इस खुशी को दोगुना कर दिया। जी हां, विभिन्न जनपदों में मायावती का जन्मदिन खूब जोर-शोर से मनाया जा रहा है वहीं बागपत में बसपा समर्थक खुशी के माहौल में इस कदर डूब गए कि उन्हें सुरक्षा और कानून का भी खयाल नहीं रहा। देखें सच्चाई बयां करती ये तस्वीरें: -
यूपी: मायावती के जन्मदिन पर खुलेआम लहराईं बंदूकें, हर्ष फायरिंग करने वालों पर मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां जन्मदिन समारोह के दौरान बसपा समर्थकों ने खुलेआम बंदूकें लहराईं और हर्षफायरिंग की। बताते हैं कि बसपा समर्थक जश्न में इस कदर मस्त थे कि केक को लेकर भी उनके बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हो गई।
हालांकि बसपा कार्यकर्ता इस तरह की बातों से इनकार कर रहे हैं लेकिन तस्वीरें सच्चाई बयां करती हैं। जानकारी के अनुसार बागपत के हिना गार्डन में मायावती के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आस पास के बसपा समर्थक भी पहुंचे थे। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी निवासी विनोद प्रमुख, धर्मपाल प्रधान, दो अज्ञात और हिना गार्डन के संचालक खलील पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट की धारा 30 36 और 188 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि जन्मदिन समारोह के दौरान विधान सभा प्रभारी धर्मपाल सिंह के सुरक्षाकर्मी भी इस आयोजन में पहुंचे थे। यहां सुरक्षाकर्मियों के हाथों में राइफलें भी थी। यहां जैसे ही केक काटा गया उसी वक्त इन सुरक्षा कर्मियों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई।
गोली की आवाज सुनते ही केक काट रहे लोग दूसरी ओर देखने लगते हैं। वहीं इसी बीच लोग केक लेने के लिए जूझते नजर आए। समर्थकों ने इस दौरान नारेबाजी भी की और एक दूसरी को केक खिलाकर मायावती का जन्मदिन मनाया। कई बच्चे व युवक टेबल से केक को झपटकर इधर उधर दौड़ते रहे।