फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BSP declare candidate

खुर्जा विधानसभा से बसपा के विनोद प्रधान प्रत्याशी घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BSP declare candidate
खुर्जा में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि शमसुद्दीन राइन का माला पहनाकर स्वागत किया गया - फोटो : KHURJA
खुर्जा विधानसभा से बसपा के विनोद प्रधान प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की ओर से विनोद प्रधान को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। गुरुवार को बसपा का खुर्जा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा के साथ आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान जिले भर के लगभग आठ हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन और विशिष्ट अतिथि मेरठ, अलीगढ़, बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम मौजूद रहे। शमसुद्दीन राइन ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल समाज, धर्म और संप्रदाय को लेकर चुनाव जीते हैं, लेकिन बसपा सभी समाज और धर्म हित के लिए चुनाव लड़ती है। विशिष्ट अतिथि राजकुमार गौतम ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान मेरठ मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी सोहनवीर जाटव, मेघानंद जाटव, रामप्रसाद प्रधान, यशपाल गुरु, वीरसिंह, गजराज सिंह, सेक्टर प्रभारी जीतू सैनी, सतीश सागर, राजकुमार प्रधान, जिलाध्यक्ष कमल राजन, जिला उपाध्यक्ष कल्लू कुरैशी, जिला महासचिव सत्यदेव गौतम, जिला सचिव लक्ष्मी सिंह, खुर्जा प्रभारी डोरीलाल, खुर्जा अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, वारिश अली आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता
प्रत्याशी विनोद प्रधान ने कहा कि खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक सड़कें, नाली, पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। आए दिन किसानों को प्रशासन से शिकायत करनी पड़ती है। क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed