फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bolero Car Roadways bus accident in up

उन्नाव में बस से भिड़ी बोलेरो, 1st सेमेस्टर का प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे थे डीएलएड प्रशिक्षु

Tue, 24 Apr 2018 11:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bolero Car Roadways bus accident in up
डेमाे पिक
उन्नाव में डीएलएड प्रशिक्षुओं से भरी बोलेरो और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरे सवार दो प्रशिक्षुओं की मौत हो गई। चालक और 10 प्रशिक्षु घायल हो गए। इनमें चार को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


यह हादसा मंगलवार शाम बरासगवर थाना क्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर हुआ। बोलेरो में सवार डिप्लोमा इन एलेमेंट्री ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट (डीएलएड) के प्रशिक्षु औरास थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं और औरास कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर व सीमऊ करीमाबाद के सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

 

इनका डीएलएड का प्रशिक्षण बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव धानीखेड़ा के सदगुरु पीजी कॉलेज में चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पहले सेमेस्टर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करके बोलेरो से औरास लौट रहे थे। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर नरोत्तमपुर गांव के पास लालकुआं से बक्सर की ओर जा रही उन्नाव डिपो की बस से भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बारासगवर व बीघापुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो की छत काटकर घायलों को बाहर निकाला और बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने औरास थाना क्षेत्र के अलीपुर मिचलौला गांव निवासी सोनम यादव (25) पुत्री अमरनाथ, अजीज नगर निवासी पंकज (25) पुत्र दर्शन को मृत बता दिया।

 

घायलों में गोहली गांव निवासी निर्मेश (25) पुत्र शिवशंकर, भग्गाखेड़ा के जितेंद्र (24) पुत्र सागर, सीमऊ के मुंशीलाल (35), डकौली के योगेंद्र (25) पुत्र रामकुमार, गेरुआ निवासी अजय (35) पुत्र देशराज, रामपुर के दिलीप (28) पुत्र राजबहादुर, रामपुर खंजड़ी गांव के आशीष (26) पुत्र रामकुमार, औरास कस्बा निवासी रामसागर (25) पुत्र रामलाल, करीमाबाद निवासी अजीत (29) पुत्र सियाराम, राहुल (25) एवं चालक रमेश (35) हैं। इनमें जितेंद्र, निर्मेश, मुंशीलाल व राहुल को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। 


हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी अनूप कुमार, एपी सिंह, एडीएम बीएन यादव, सीएमओ डा. एसपी चौधरी, शहर कोतवाल अरविंद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। बोलेरो चालक हरदोई जिले का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed