{"_id":"58710fa84f1c1b945d15b50d","slug":"bole-mahendr-daas-hindoo-hindustaan-mein-nahin-to-kya-paakistaan-mein-bolega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने पर बोले महेंद्र दास, हिंदू हिंदुस्तान में नहीं, तो क्या पाकिस्तान में बोलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने पर बोले महेंद्र दास, हिंदू हिंदुस्तान में नहीं, तो क्या पाकिस्तान में बोलेगा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र दास
- फोटो : अमर उजाला
महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने कहा कि साक्षी महाराज संत समागम में भाजपा सांसद नहीं, बल्कि महामंडलेश्वर की हैसियत से आए थे। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कहीं, जो किसी समुदाय के खिलाफ हो। हम पर रिपोर्ट दर्ज कराना संतों और हिंदू धर्म का अपमान है। हिंदू हिंदुस्तान में नहीं बोलेगा, तो क्या पाकिस्तान में बोलेगा।
विज्ञापन
महेंद्र दास ने कहा कि ब्रजमंडल साधू समाज के अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत प्रेमदास महाराज, शुक्रताल के महंत कृपालदास महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास नाथ महाराज, महामंडलेश्वर साक्षी महाराज समेत सभी से फोन पर बात हो चुकी है। अगर प्रशासन हमारी गिरफ्तारी कराता है, तो हम शांतिपूर्वक गिरफ्तारी देंगे। जेल जाने से पहले हमने कंबल आदि की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
वहीं ऊं शिव महाकाल सेवा समिति के संस्थापक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि साक्षी महाराज और महेंद्र दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चुनाव आयोग और जिला प्रशासन हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। अगर रविवार शाम तक मुकदमा वापस नहीं लिया, तो संतों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन