{"_id":"589cbac14f1c1be71737a1f5","slug":"bku-leader-gurnam-singh-arrived-on-the-protest-union-with-jat-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईक्कस धरने पर पहुंचे बीकेयू नेता गुरनाम सिंह, बोले यूनियन जाटों के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईक्कस धरने पर पहुंचे बीकेयू नेता गुरनाम सिंह, बोले यूनियन जाटों के साथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
धरने पर नारेबाजी करती महिलाएं।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईक्कस गांव में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के 12 वें दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन और विभिन्न खापों के नेता भी धरने पर पहुंचे। इस दौरान खाप नेताओं ने समिति के लोगों आह्वान किया वे खापों पर निशाना साधने की बजाय समिति का साथ नहीं देने वाले लोगों के नाम लें। वहीं, मंच से जाट नेताओं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के उस बयान पर भी एतराज जताया, जिसमें उन्होंने जेलों में बंद लोगों को दोषी बताया था।
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यूनियन पूरी तरह से जाटों की मांगों के समर्थन कर रही है। प्रदेश में जहां-जहां भी धरना दे रहे हैं भाकियू के लोग उन धरनों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह मार्च को कैथल से यूनियन किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करेगी। उस आंदोलन में भी लोगों को शामिल होना चाहिए। वीरवार को आज के धरने की अध्यक्षता खरकरामजी निवासी सैन समाज से भगत सिंह ने की।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान वीरभान ढुल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पर निशाना साधा। ढुल ने कहा कि भाजपा ने अब सांसद राजकुमार सैनी की जगह सुभाष बराला को जाटों के खिलाफ खड़ा कर दिया है। उन्होंने मांग की कि भाजपा ऐसे जाट विरोधी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
आंख न दिखाए सरकार : फूल कुमार
सतरोल खाप के प्रवक्ता फूल कुमार पेटवाड़ ने कहा कि सरकार जाटों को आंख नहीं दिखाए। जाट इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने लोगों ने आह्वान किया कि वे मांगें पूरी नहीं होने तक शांतिपूर्ण आंदोलन में टिके रहें। फूल कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने 12 फरवरी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो आगे की रणनीति तय होगी। धरने पर ढुल खाप के प्रधान इंद्र सिंह ढुल, पालवां चबूतरा के प्रधान मांगेराम, माजरा खाप के प्रधान महेंद्र सिंह रिढाल मौजूद रहे।
सर्व जातीय दाड़न खाप ने दिया समर्थन
उचाना। पालवां गांव में चबूतरे पर सर्व जातीय दाड़न खाप की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खाप के प्रधान मांगेराम पालवां ने की। इसमें जाट आरक्षण को लेकर जिले में चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए विचार-विमर्श हुआ। बैठक में धरने को खाप की तरफ से सर्वसम्मति से समर्थन देने का फैसला लिया गया।
उपद्रव से निपटने के लिए की मॉक-ड्रिल
उचाना। जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए प्रशासन द्वारा किसी भी घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस थाना में पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड जवानों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। एसडीएम डॉ. किरण सिंह, डीएसपी कुलवंत बिश्नोई, थाना प्रभारी राजकुमार मौजूद रहे। डॉ. किरण सिंह ने कहा कि शांति बनाए रखने में प्रशासन को जनता का सहयोग मिल रहा है।