फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is spreading hatred : akhilesh yadav

भाजपा विकास का काम नहीं, नफरत फैलाने का काम कर रहीः अखिलेश यादव

Fri, 17 Nov 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Nov 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
BJP is spreading hatred : akhilesh yadav
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास का काम नहीं, नफरत फैलाने का काम कर रही है। जनता के बीच में समाजवादी के काम दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश सरकार अभी तक अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रही है। यहां अब कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानपुर जैसे बड़े नगर में मेट्रो का काम बंद कर दिया गया है। ये काम अब फिर से शुरू होना मुश्किल है क्यों केंद्र सरकार ने पॉलिसी ही बदल दी। शहरों-गांवों में जो हमने काम शुरू किया था सब बंद कर दिया गया है। ये सरकार काम का रास्ता न अपनाकर लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


जीएसटी और नोटबंदी से लोग सिर्फ परेशान हुए हैं, इससे अर्थव्यवस्था को कोई लाभ नहीं पहुंचा। बोले, भाजपा का गुजरात मॉडल फेल हो गया है। अगर कोई नया काम शुरू किया है तो उसका बजट तो बताएं लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है।  कहा था कि स्मार्ट सिटी बनाएंगे, तो कहां है स्मार्ट सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र का कोई काम पूरा नहीं किया। अब सभासदों का घोषणा पत्र भी जनता को छलने वाला ही है। बसपा से गठबंधन के सवाल पर बोले कि हम प्रयास कर रहे हैं कि गठबंधन हो। हमारा रिश्ता किसी से खराब नहीं है। रिश्ता बनाने की कोई बात होगी तो समाजवादी सबसे पहले रिश्ता बनाएगी।


इससे पहले प्रोफेसर अलीखान महमूदाबाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही ओम प्रकाश बघेल उर्फ पप्पू पहलवान फिर से सपा में शामिल हो गए। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भले ही हमारी सरकार न हो लेकिन युवाओं और जनता में हम आज भी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed