फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP celebrates Foundation Day

भाजपा ने मनाया स्थ्ाापना दिवस

Thu, 07 Apr 2016 12:47 AM IST
mau
mau Updated Thu, 07 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrates Foundation Day
दोहरीघाट में पं.दीनदयाल और डाॅ. श्यामा प्रसाद के चित्र पर मार्ल्यापण करते जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता। जिला अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में मरीजों में फल वितरित करतीं पदाधिकारी।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा के जिले में कुल 13 मंडल रतनपुरा, परदहां, कोपागंज, बड़रांव, दोहरीघाट, फतहपुर मंडाव, मझवारा, रानीपुर, घोसी, मधुबन, खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना में हैं।
विज्ञापन


जिसमें परंपरा के अनुसार स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवशाली रहा है।
भाजपा के रतनपुरा मंडल की गोष्ठी बुधवार को सरस्वती शिशुमंदिर पर संपन्न हुई।

जिसमें भाजपा सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह ने कहा कि भाजपा का 36 साल पुराना गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए समर्पण का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में लोगों को अवगत कराए।
विज्ञापन


जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को आने वाले 2017 के चुनाव के लिए अभी से जी जान से लगने को कहा। वहीं दोहरीघाट में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेत़ृत्व में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं नगर क्षेत्र के हनुमान घाट पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजयनारायण शर्मा और मुन्ना दूबे के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed