फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bijli ki killat

दस फीडरों की ठप रही आपूर्ति, प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 05 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
bijli ki killat
बिजली
हालांकि, एसएसओ हड़ताल समाप्‍त कर काम पर रहे। आपूर्ति बाधित होने से व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार रात कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के मांगें पूरी कराने का आश्वासन पर संविदाकर्मियों ने हड़ताल समाप्‍त कर दी थी। एसएसओ काम पर भी आ गए थे, लेकिन बिजली विभाग में संविदा पर काम करने वाले लाइनमैन गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे।

इससे ही हालात बिगड़ गए। फाल्ट ठीक नहीं हो सके और आपूर्ति बाधित रही। 
इस कारण दिनभर दस फीडर से जुडे़ पंद्रह मोहल्‍लों में बिजली का संकट बना रहा। इससे करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए घरों से बाहर पंखा झलते नजर आए। वहीं, व्यापारियों ने शंकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


 हड़ताल से संभल क्षेत्र में 16 सब स्टेशन प्रभावित रहे। संभल, लखौरी, एंचोड़ा कंबोह, चिमियावली, सलखना, सिंहपुरसानी, नेकपुर अलिया,  सैदपुर गंगू, टांडा कोठी, महमूदपुर, सिरसी, असमोली, सौंधन, खिरनी,  कैलादेवी समेत बीस बिजली घरों से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को दिन भर बिजली  और पानी के लिए तरसना पड़ा। सिरसी में धर्म स्थलों पर लगे पंपों से लोगों  ने पानी लिया जबकि असमोली क्षेत्र में हैंडपंप सहारा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की आंख मिचौली रही। दस हजार से अिधक लोग प्रभावित रहे। सिरसी के बुध बाजार में लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार को फुंक गया। इससे करीब सौ परिवार प्रभावित हुए हैं। अधिशासी अभियंता से लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

लिखित समझौते के बाद ही माने संविदा लाइनमैन 
संभल में मंगलवार को बिजली विभाग के संविदा एसएसओ और लाइनमैन हड़ताल पर चले गए थे। इससे 24 घंटे में ही बिजली व्यवस्था फेल होने लगी। जिन लाइनों में फाल्ट हुए उन्हें ठीक नहीं किया जा सका। सपा नेता सुहेल इकबाल ने गुरुवार को बताया कि हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई थी लेकिन जब गुरुवार को धरना दिए जाने की सूचना मिली तो वह खुद हैरत में पड़ गए। इस पर वे दोबारा पहुंचे और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार से वार्ता की। वार्ता के बाद लिखित समझौता हुआ तब कहीं जाकर लाइनमैन काम पर लौटे।

लाइनमैनों के काम पर लौटने के बाद भी बृहस्पतिवार की शाम तक आपूर्ति पूरी तरह सुचाररु नहीं हो सकी थी। कई इलाके प्रभावित थे। एसडीओ नगर अरुण कुमार ने कहा कि शुक्रवार को सुबह तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। समझौता वार्ता में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अभिनंदन शर्मा और सविदा निविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे।  संविदा निविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हमने बुधवार को हड़ताल खत्म करने पर सहमति दी थी लेकिन यह भी कहा था कि घोषणा सबके बीच होगी। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई है। अधिकारियों ने तीन महीने में भुगतान का आश्वासन दिया है यदि इस अवधि में भुगतान नहीं मिलता तो फिर से हड़ताल होगी। 

चार-पांच घंटे ही मिल रही बिजली
संभल/ओबरी। सरकार ने गांवों के लिए 14 घंटे बिजली आपूर्ति देने का आदेश दिया है लेकिन खिरनी, कैलादेवी तथा टांडाकोठी विद्युत सब स्टेशन से मात्र चार पांच घंटे बिजली मिल पा रही है। किसान आक्रोशित हैं। असमोली में बुधवार को सब स्टेशन पर तालाबंदी हुई। वहीं खिरनी सब स्टेशन पर किसानों का बेमियादी धरना चल रहा है। धरना दे रहे किसानों का कहना है कि सरकार अपने दावे के मुताबिक बिजली आपूर्ति दे।


खिरनी में धरना दे रहे किसानों का नेतृत्व भाकियू अराजनैतिक असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि धरना स्थल 8 अगस्त को बड़ी पंचायत होगी। सत्यपाल, रामपाल सिंह, वीरेश कुमार, सुभाष चंद्र, रामकिशोर, नत्थू सिंह, चंद्रभान, ख्याली राम, सुल्तान सिंह, राम सिंह, हरिओम, अवधेश यादव, खचेड़ू सिंह, संजीव गांधी, गंगा फल आदि ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed