Bihar : रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई घंटों तक कई ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित; तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Bihar : भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क से लेकर घर तक सब कुछ जल मग्न हो गया है। स्थिति ऐसी हो गई कि रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया, जिससे कई घंटों तक कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
विस्तार
बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे आमजन अस्त-व्यस्त हो गया है। गयाजी में भी जमकर बारिश हुई, जिससे आम जन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। आलम यह है कि गांव से लेकर शहर और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गये। तेज बारिश से पहाड़ से गिरकर मलबा रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। तेज बारिश से बोधगया में भी बाढ़ की स्थिति हो गई है। निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। बोधगया के बतसपुर डैम पर पानी के दबाब के कारण मुहाने नदी से निकलने वाला मोराटाल पईन टूट गया, जिससे बतसपुर-मोराटाल सड़क कट गई। फिलहाल सड़क का अब भी कटाव जारी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : ससुराल पहुंची तो टूटा सपना, तीन साल बाद पति को छोड़ बचपन के दोस्त को बनाया जीवनसाथी; कहानी कुछ अलग है
गया जी जिले में हुई बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गये। तेज बारिश से शेरघाटी की मोरहर नदी में पानी बढ़ जाने से पलकिया शेरपुर और फतेहपुर आदि को जोड़ने वाली सड़क के बीच बना पुल भी बह गया। इतना ही नहीं शेरघाटी के साथ-साथ इमामगंज के पकरी गुरिया गांव में भी बाढ़ की स्थिति हो गई है। धान की फसल भी बह गये।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : सिपाही परीक्षा देने से पहले पहुंच गए थाने; आधार कार्ड डाटा से पकड़े गए दो सॉल्वर
तेज बारिश के कारण मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे पहाड़ से मलवा खिसककर रेल पटरी पर गिर गया। पानी की तेज धार में बहता हुआ मलबा गया-कोडरमा मार्ग स्थित बसकटवा-यदुग्राम घाटी रेल सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। अप लाइन में लगभग सात घंटों तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.