फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   beware, now penalty for misuse of water in panchkula

सावधान! अब यहां पानी का दुरुपयोग किया तो भुगतना पड़ेगा जुर्माना

Sun, 24 Apr 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 24 Apr 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
beware, now penalty for misuse of water in panchkula
पानी की समस्या - फोटो : demo

पानी किल्लत की समस्या से निजात पाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। उन्हें खुद और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना होगा। यदि इसके बाद भी कोई पानी की बर्बादी करता है या इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-180-3030  पर दें। शिकायत मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे और पांच हजार जुर्माना वसूलेंगे।

विज्ञापन


यह कहना है कि हुडा के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एनके वर्मा का। उन्होंने बताया कि हुडा की टीमें निगरानी के लिए नियुक्त कर दी गई हैं। जहां भी पानी का दुरुपयोग होता पाया गया तो पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। लोग स्कूटर कार और घरों के बरामदा धोने में पानी बर्बाद करते हैं।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर्स को हिदायत दी गई है कि वह अपने सेक्टरों में इलाके के जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर सुबह और शाम निरीक्षण करें। इस दौरान जहां भी पानी का दुरुपयोग होता मिले तत्काल चालान काट जुर्माना वसूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लो प्रेशर पानी की समस्या से लोग परेशान: पंचकूला के अधिकांश सेक्टरों के लोग पानी के लो प्रेशर की समस्या परेशान हैं। लोगों के घरों में  ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं चढ़ रहा है। घग्गर पार सेक्टरों में लो प्रेशर पानी की ज्यादा समस्या है। लोगों का कहना है कि हुडा की ओर से बिछाए गए पानी के पाइप पुराने हो चुके हैं।

जैसे ही विभाग की ओर से पानी का प्रेशर बढ़ाया जाता है पाइप फट जाती है। वहीं हुडा ने घरों में मोटर लगाने से मना कर दिया है। घग्गर पार सेक्टर-24 , 25 27, 28 में पानी की किल्लत ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला सेक्टर-15, 18, 19 में भी लो प्रेशर पानी की समस्या है।
 
प्रताप सिंह मलिक, सेक्टर 25 पंचकूला ने बताया कि इस समय घग्गर पार के सेक्टरों में लो प्रेशर पानी की समस्या ज्यादा है। खासकर सेक्टर-25 और 26 में लो प्रेशर पानी की समस्या है।

जसबीर संधू, सेक्टर 28 निवासी पंचकूला ने बताया कि सेक्टर-27 और 28 में लो प्रेशर की समस्या है। क्योंकि हुडा के पाइप लाइन पुराने हो चुके हैं। जैसे ही विभाग की ओर से पानी का प्रेशर बढ़ाया जाता है पाइप फट जाते हैं।
 
रमेश बरतवाल, पूर्व पार्षद वार्ड नंबर-13, पंचकूला ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के पुराने और नए मकानों में पिछले पांच सालों से गर्मी के मौसम में  लो प्रेशर पानी की समस्या बढ़ जाती है। पहली और दूसरी मंजिल पर पानी नहीं चढ़ता है।


गर्मी में करें पानी की बचत 
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने लोगों से आह्वान किया कि वह पानी का बचाव करें। पानी जीवन का मूल आधार है। गाड़ी को घास में खड़ी करके धोएं। ताकि घास को पानी मिल जाए। खेतों में ऐसी फसलें लगाए, जिसमें पानी का कम प्रयोग हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed