{"_id":"56eec6e94f1c1b973ff14d36","slug":"bank-will-closed-4-day-due-to-4-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का काम हो तो जल्द निबटा लें, 4 दिन बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का काम हो तो जल्द निबटा लें, 4 दिन बंद रहेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको इस सप्ताह बैंक संबंधी जरूरी काम है तो पहले तीन दिन यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ही निपटा लें। उसके बाद छुट्टियों का सिलसिला शुरू होने वाला है। सबसे पहले 24 मार्च को होली की छुट्टी है तो उसके बाद 25 को गुड फ्राइडे की।
विज्ञापन
इसके बाद महीने के चौथे शनिवार की और फिर 27 को रविवार की छुट्टी होगी। चंडीगढ़ में सभी सरकारी और निजी बैंक चार दिन बंद रहेंगे। इसलिए बैंक संबंधी जरूरी काम हो तो उसे बुधवार तक करवा लें, उसे बाद के लिए न छोड़ें। हालांकि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में शुक्रवार को सभी सरकारी बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
होली को लेकर जहां शहर में जगह-जगह आयोजन होने शुरू हो गए हैं, वहीं इस सप्ताह होली के बाद तीन दिन की और लगातार छुट्टियां आ रही हैं। इससे वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग में जुटे बैंकों में इस हफ्ते सिर्फ 3 दिन ही काम हो पाएगा। चार दिन की छुट्टियां एक साथ आ रही हैं। ऐसे में लोगों को बैंक संबंधी काम कराने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस हफ्ते चार दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। चंडीगढ़ में होली के अलावा गुड फ्राइडे की भी छुट्टी रहेगी, जबकि पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में सिर्फ होली की छुट्टी होगी।
यहां शुक्रवार को सभी बैंक खुलेंगे। हालांकि इसके बाद फिर दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। वहीं उनके अनुसार लोगों को कैश संबंधी परेशानी न आए इसके लिए बुधवार को सभी एटीएम में कैश फुल करवा दिया जाएगा।