फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   auction of Wine contracts, department earned Rs 114 crore

शराब के ठेकों की नीलामी, विभाग को 114 करोड़ की कमाई

Mon, 28 Mar 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 28 Mar 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
auction of Wine contracts, department earned Rs 114 crore
शराब के ठेकों की नीलामी - फोटो : amar ujala

मोहाली में रविवार को शराब के ठेकों की नीलामी हुई। इसमें ठेकेदारों के भाग्य का फैसला पर्ची से हुआ। नीलामी की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। नीलामी के दौरान डीसी डीएस मांगट सहित सरकार के आब्जर्वर मौजूद रहे। 365 ठेकों के लिए 9418 लोगों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नीलामी सुबह 9 बजे से शुरू हुई। ठेकेदार सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे। डीसी ने बताया कि संबंधित विभाग ने 365 ठेके अलॉट किए। इसमे 135 अंग्रेजी और 230 देसी शराब के ठेके शामिल हैं। विभाग को ठेकों से 114 करोड़ 76 लाख रुपये की कमाई हुई है। जोकि पिछले वर्ष के मुताबिक 7 करोड़ 8 लाख रुपये अधिक हैं।
विज्ञापन


वहीं, डीसी मांगट ने बताया कि पिछले साल आबकारी विभाग को जिले के ठेकों से 107.68 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस बार यह औसतन 6.6 फीसदी अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया शामिल होने के लिए 9418 लोगों ने आवेदन किया था। जिससे सरकार को 33 करोड़ 17 लाख रुपये का राजस्व इकट्ठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरड़ सर्किल में सबसे ज्यादा आमदनी
डीसी ने बताया कि जिले में 2880233 प्रूफ लीटर देसी शराब और 2255824 प्रूफ लीटर अंग्रेजी शराब और 1855073 बल्क लीटर बीयर का कोटा अलाट किया गया है। जिले में आबकारी सर्किल खरड़ से 61 करोड़ रुपये, डेराबस्सी 29.77 करोड़ और कुराली से 23.87 करोड़ रुपये के राजस्व के लिए ड्रॉ के माध्यम से रिटेल सेल के ठेकों की अलॉटमेंट की गई है।

सहायक आबकारी व कर कमिश्नर बलदीप कौर ने बताया कि जिले में ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से पूरा किया गया है। वहीं, सफल उम्मीदवारों से मौके पर एक करोड़ रुपये फीस वसूली गई।


नीलामी में लोकल ठेकेदारों को हाथ लगी निराशा
 ठेके की नीलामी में लोकल ठेकेदारों को निराशा हाथ लगी। किसी भी लोकल ठेकेदार की पर्ची नहीं निकली। वहीं, एक बार जिले के ठेकों पर सत्ताधारी अकाली दल के ठेकेदारों का कब्जा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed