{"_id":"5bc5af00bdec22693f5f5477","slug":"assembly-elections-2018-shivraj-singh-chauhan-attacks-congress-over-digvijay-singh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय के बयान से कांग्रेस में हलचल, शिवराज बोले- अपने नेता की इज्जत करो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय के बयान से कांग्रेस में हलचल, शिवराज बोले- अपने नेता की इज्जत करो
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं देने वाले बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया है। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने इसे लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया है।
शिवराज चौहान ने कहा, कम से कम कांग्रेस के लोग अपने नेता की इज्जत करें। मैंने सोचा नहीं था कि कांग्रेस अपने नेता की यह दुर्दशा करेगी।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने अपने बयान से कांग्रेस में हलचल मचा दी है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मेरे भाषणों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचता है इसलिए मैंने चुनाव प्रचार से अपने को दूर कर लिया है। दिग्विजय ने शनिवार को भोपाल में कार्यकर्ताओं से कहा कि जिसे भी टिकट मिले, चाहे दुश्मन को ही मिले, उसे जिताओ। और मेरा काम केवल एक है। कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मैं जाता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराज चौहान ने कहा, कम से कम कांग्रेस के लोग अपने नेता की इज्जत करें। मैंने सोचा नहीं था कि कांग्रेस अपने नेता की यह दुर्दशा करेगी।
Kum se kum Congress ke log apne neta ki izzat karein, maine socha nahi tha ki Congress apne neta ki yeh durdasha karegi: Madhya Pradesh CM Chouhan on #DigvijaySingh. Singh on 13 Oct had said, "Mere bhashan dene se toh Congress ke vote kat te hain, isliye main jata nahi." pic.twitter.com/iRaOjfHOOY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 16, 2018