{"_id":"56dac2d34f1c1b3b2d8b482d","slug":"amity-lucknow-campus-may-close-due-to-validity-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी गाइडलाइन न मानी तो बंद हो जाएगा लखनई एमिटी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी गाइडलाइन न मानी तो बंद हो जाएगा लखनई एमिटी कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Mar 2016 04:58 PM IST
सार
बोले मंत्री, कोई विश्वविद्यालय नियमों से ऊपर नहीं है
विज्ञापन
एमिटी लखनऊ कैंपस
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि एमिटी यूनिवर्सिटी अगर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों का उल्लंघन कर रही है तो उसे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि कोई विश्वविद्यालय नियमों से ऊपर नहीं है। सभी के लिए आयोग के निर्देश मानना जरूरी हैं। कठेरिया से पूछा गया था कि यूजीसी की अनुमति न होने के बावजूद एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ में भी परिसर संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
क्या केंद्र सरकार इस विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करेगी? कठेरिया ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। विश्वविद्यालय को अगर यूजीसी ने नोएडा से बाहर परिसर चलाने की अनुमति नहीं दी है तो कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन