फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   All You Need To Know About jaipur bomb blast 2008

Jaipur Bomb Blast 2008: 73 लोगों को मारने वाले आतंकी 14 साल बाद भी जिंदा, कई पकड़े नहीं गए, 12 मिनट में फटे थे आठ बम 

Fri, 13 May 2022 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 May 2022 10:22 PM IST
सार

13 मई 2008 को आज ही के दिन जयपुर का दिल कहे जाने वाले परकोटा में 12 मिनट में एक के बाद एक आठ बम धमाके हुए। इन धमाकों में अपनों को खोने वाले लोग आज भी न्याय का इंतजार कर रहे है। अदालत ने आतंकियों को फांसी की सजा तो दी, लेकिन फंदा आज भी उनके गले से दूर है। 

विज्ञापन
All You Need To Know About jaipur bomb blast 2008
जानें 14 साल पहले जयपुर में कहां-कहां धमाके हुए थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 साल पहले राजस्थान का जयपुर बम धमाकों से दहल उठा था। तारीख की थी 13 मई 2008। पिंकी सिटी के नाम से मशहूर जयुपर के लोग शाम को अपने-अपने काम और घूमने के लिए निकले थे, लेकिन वह शाम उन्हें ऐसे जख्म दे गई जो कभी भरने वाले नहीं है। जयपुर का दिल कहे जाने वाले परकोटा में सिर्फ 12 मिनट में हुए एक के बाद एक आठ बम धमाकों ने लोगों को अंदर तक हिला दिया था। घरों में बैठे लोग भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन

इन आठ बम धमाकों में 73 लोगों की मौत हो गई थी और 186 लोग घायल भी हो गए थे। कई तो ऐसे जो जिंदगीभर के लिए अपाहिज हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि बम ब्लास्ट में अपनों को खोने वाले लोग 14 साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। बम धमाकों के दोषियों की 20 दिसंबर 2019 को फांसी की सजा दी गई, लेकिन फांसी का फंदा आज भी उनसे दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दोष और मासूमों की हत्या के दोषी मोहम्मद सैफ उर्फ करीऑन, सरवर आजमी, सैफुर उर्फ सैफुर्रहमान और मोहम्मद सलमान जेल में बंद हैं। इन अभियुक्तों की लीव टू अपील और राज्य सरकार के डेथ रेफरेंस पर पिछले दो साल से कोर्ट में सुनवाई लंबित चल रही है। कोरोनाकाल में इस केस की सुनवाई नहीं हो पाई थी।

यही नहीं बम ब्लास्ट मे नामजद तीन आतंकी मिर्जा शादाब बेग, साजिद बट और मोहम्मद खालिद 14 साल बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां आज तक इन तीनों आतंकियों केा गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। 

विज्ञापन

13 मई 2018 को 12 मिनट में फटे आठ बम

  1. खंदा माणक चौक के पास शाम 7:20 पहला बम ब्लास्ट पर हुआ। इसमें एक महिला की मौत और 18 लोग घायल हो गए थे। 
  2. त्रिपोलिया बाजार स्थित बड़ी चौपड़ के समीप मनिहारों के खंदे में ताला चाबी वालों की दुकान के पास शाम 7:25 पर दूसरा बम ब्लास्ट हुआ। इसमें 6 की मौत और 27 लोगों हो गए थे।  
  3. छोटी चौपड़ पर कोतवाली थाने के बाहर पार्किंग में शाम 7:30 बजे तीसरा बम फटा। इसमें दो पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत और 17 घायल हो गए थे।
  4. त्रिपोलिया बाजार में दुकान नंबर 346 के सामने शाम 7:30 बजे चौथा बम ब्लास्ट हुआ। इसमें 5 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग घायल हुए थे। 
  5. चांदपोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के बाहर पार्किंग में शाम 7:30 बजे पांचवा बम फटा। इसमें सबसे अधिक 25 लोगों की मौत हुई और 49 घायल हो गए थे। 
  6. जोहरी बाजार में नेशनल हैंडलूम के सामने 7:30 बजे छठा धमका हुआ। इसमें आठ की मौत और 19 लोग घायल हो गए थे। 
  7. छोटी चौपड़ पर फूलों के खंदे में ज्वेलरी शॉप के सामने शाम 7:32 पर सातवां बम ब्लास्ट हुआ। इसमें दो की मौत और 15 लोग घायल हो गए थे। 
  8. जोहरी बाजार में सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर के बाहर 7:32 पर आठवां बम धमाका हुआ। इसमें 17 की मौत और 36 लोग घायल हो गए थे। 
  9. चांदपोल बाजार स्थित दुकान नंबर 17 के सामने रात 9:00 बजे का टाइमर सेट किया हुआ बम खोज लिया गया था। जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था। 

इन आतंकियों ने दहलाया था जयपुर 
  • जयपुर में हुए बम ब्लास्ट के बाद सबसे पहले 8 सितंबर 2008 को शाहबाज हुसैन को गिरफ्तार किया गया था। वह उत्तर प्रदेश के मौलवीगंज का रहने वाला है। 
  • इसी साल 23 दिसंबर को दूसरे आतंकी मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार किया गया। सैफ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर का निवासी है। 
  • 29 जनवरी 2009 को तीसरे आतंकी मोहम्मद सरवर आजमी को गिरफ्तार किया गया। सरवर भी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के चांदपट्टी का रहने वाला है।  
  • 23 अप्रैल 2009 को बम ब्लास्ट कांड के चौथे आतंकी सैफ उर्फ सैफुर्रहमान को पकड़ा गया। आतंकी उत्तर प्रदेश के निवासी आजमगढ़ का रहने वाला है। 
  • 3 दिसंबर 2010 को पांचवे आतंकी सलमान को गिरफ्तार किया गया। वह उत्तर प्रदेश के निजामाबाद का रहने वाला है।
  • इसके अलावा बम ब्लास्ट कांड में शामिल कई आतंकी 14 साल से फरार हैं। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed