फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ajmer dargah deewan demand z plus security

कट्टरपंथियों से घिरे आबेदीन ने मांगी जेड प्लस सुरक्षा

Fri, 07 Apr 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
ajmer dargah deewan demand z plus security
जैनुअल आबेदिन

मुसलमानों से बीफ नहीं खाने का आह्वान और तीन तलाक के विरोध में बयान देने के कारण कट्टरपंथियों के निशाने पर आए अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन ने जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिलहाल आबेदीन को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भी ख्वाजा साहब के सालाना उर्स के दौरान होने वाली महफिल दरगाह में आबेदिन के विरोधी गुट ने महफिल की रस्म आबेदीन के भाई सैयद अलीमुद्दीन अलीमी की सदारत में करवाने का मानस बनाया था। लेकिन आबेदीन ने तुरंत एडीएम सिटी को पत्र लिखकर देर शाम उनके भाई सैयद अलीमुद्दीन अलीमी, उस्मान घड़ियाली, काजी मुन्नवर, गुलाम रसूल और जराव अहमद को पाबंद भी करवा दिया ताकि वह महफिलखाने में आकर किसी तरह का विवाद खड़ा ना कर पाएं।
विज्ञापन


आबेदीन की शिकायत पर पुलिस ने दीवान के भाई सहित पांचों को नोटिस तामिल करवा दिया और चेतावनी भी दी कि अगर इसके बावजूद भी महफिल की रस्म में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माहौल के बीच आबेदीन ने स्वयं को कट्टरपंथियों के निशाने पर होने की बात कहते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। इस मामले में जैनुअल आबेदीन ने अभी मीडिया से कोई बात नहीं की है, लेकिन आबेदीन के बेटे नसीरुद्दीन ने कहा कि जेड़ प्लस सुरक्षा की मांग अभी उनकी जानकारी में नहीं है।


इससे पूर्व दरगाह में चल रहे इस विवाद के बीच आबेदीन ने पत्रकारों से कहा था कि वे मरते दम तक दरगाह दीवान बने रहेंगे। ये अधिकार उन्हें उच्चतम न्यायालय के वर्ष 1987 में दिए आदेश के तहत मिले हैं।

उन्होंने कहा था कि एेसे में छोटे भाई को उन्हें इस पद से हटाने का कोई अधिकार ही नहीं है। इस तरह की हरकतें पवित्र दरगाह के लिए कलंक जैसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed