{"_id":"6b0747b4d6941d816e0e99ef","slug":"air-conditioning-centre-of-excellence-started-in-polytechnic-institute-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142790-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुतकनीकी संस्थान में एयर कंडीशनिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुतकनीकी संस्थान में एयर कंडीशनिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू
विज्ञापन
झज्जर। गुरु गोरखनाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में वीरवार को संस्थान और दाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एयर कंडीशनिंग का उद्घाटन किया गया। कंपनी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास का अवसर देना है। कंपनी सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है।
प्राचार्य डॉ. राजेश यादव ने कहा कि यह केंद्र उद्योग और शिक्षा जगत के बीच साझेदारी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुखी अनुभव मिलेगा। साथ ही इंजीनियरों, तकनीशियनों और उद्योग जगत के पेशेवरों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही केंद्र ने कार्य करना शुरू कर दिया है।