फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission open to Graduate Course in 11 Colleges of Chandigarh

कॉलेज में पहले दिन एडमिशन के लिए उमड़ा स्टूडेंट्स का हूजूम, टॉपर्स की पहली पसंद ये कॉलेज

Tue, 10 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
 Admission open to Graduate Course in 11 Colleges of Chandigarh
एडमिशन के लिए आए छात्र- छात्रा
शहर के 11 कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। सेक्टर-32 एसडी कालेज में दाखिला लेना टॉपर स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहा। कॉलेजों में काउंसलिंग सुबह 9 बजे से शाम को चार बजे तक चली। स्कूलों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। कई कालेजों में फीस जमा करने में दिक्कत आई। कॉलेजों में हर विषय के अलग से काउंटर बनाए गए थे। स्टूडेंट्स वहां जाकर दाखिला ले सकते थे। अंडर ग्रेजुएट कोर्स की काउंसलिंग मंगलवार को भी होगी। 
विज्ञापन


ग्रेजुएट कोर्स यूटी पूल केलिए बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए में दाखिला लेने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें एडमिशन लेने केलिए भारी संख्या में छात्र पहुंचे थे। बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल को बीए की कट ऑफ  ने पछाड़ दिया है। इसमें भाग लेने वाले स्टूडेंट्स कालेजों में भारी संख्या में पहुंचे। सबसे ज्यादा दाखिले के लिए स्टूडेंट्स जीजीसी -11, पीजीजीसी-11 के कॉलेजों में दिखे। कॉलेजों में 85 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को दाखिले के लिए बुलाया गया था। जहां कॉलेज में दाखिले के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। 
विज्ञापन

तीन घंटे कैशलेस मशीन ने नहीं किया काम

 Admission open to Graduate Course in 11 Colleges of Chandigarh
परिजनों के साथ पहुंचे स्टूडेंट्स
कॉलेजों में काउंसलिंग के बाद छात्रों को फीस जमा करने की सलाह दी गई। एसडी कालेज में जब स्टूडेंट्स और अभिभावक कैशलेस फीस जमा कराने काउंटर पर पहुंचे तो मशीन ने काम करना बंद कर दिया। यह जानकारी काउंसिलिंग सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स और अभिभावकों को दी गई। उन्हें ड्राफ्ट से फीस जमा करने की सलाह दी गई। इसका अभिभावकों ने विरोध किया। तीन घंटे बाद मशीन चली।

काउंसलिंग में नहीं ले सके भाग
दाखिले की प्रक्रिया आनलाइन होने के कारण कई छात्र फार्म लॉगिन नहीं कर सके। इस कारण वे दिनभर परेशान रहे। कॉलेज में आने के बाद जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी। इस कारण मेरिट के आधार पर अलॉट किए गए कॉलेजों में काउंसिलिंग प्रक्रिया में स्टूडेंट्स भाग नहीं ले सके।

एसडी कालेज की मेरिट रही सर्वाधिक

 Admission open to Graduate Course in 11 Colleges of Chandigarh
मौजूद छात्राएं
सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में बीबीए की सर्वाधिक कट ऑफ  97.80 प्रतिशत गई। कम से कम 86.4 प्रतिशत रही। बीए के लिए 85 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों की काउंसलिंग हुई। इसमें बीए की 800 सीटों में से 187 सीटें सोमवार को भरी जा सकी हैं। बीए की काउंसलिंग दोपहर एक बजे तक खत्म हो गई थी, जबकि बाकी कोर्स की काउंसलिंग शाम चार बजे तक जारी रही।

उधर, एमसीएम डीएवी कॉलेज फार वुमेन सेक्टर -36 में दाखिले के लिए मेरिट अधिक रही। मनोविज्ञान के लिए मेरिट 85  फीसदी, गणित की 85 फीसदी रही। विभिन्न विषयों में सोमवार के लिए कट आफ भी अधिक रहा है। अंग्रेजी वैकल्पिक 75 फीसदी, अर्थशास्त्र 75 फीसदी रहा है। लोक प्रशासन, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान ललित कला और समाजशास्त्र के विषयों में 70 प्रतिशत रही है। वहीं, पहले दिन 200 हॉस्टल की सीटें भरी जा चुकी हैं।

डीएवी कालेज का भी रहा क्रेज
डीएवी कालेज सेक्टर-10 में सोमवार को काउंसलिंग के दौरान बीबीए की कुल 41 सीटें भरी गईं। इसका कट ऑफ 79 प्रतिशत रहा है। बीसीए की कुल 53 सीट पर एडमिशन हुआ, जबकि कट ऑफ  75.6 प्रतिशत था। बीकॉम की कट आफ 96.9 प्रतिशत था, इसकी 126 सीटें भरी गईं। बीएससी मेडिकल की कटऑफ 60 फीसदी थी। इसमें कुल 28 सीटों पर दाखिला हुआ है। बीएससी नॉन मेडिकल का कटऑफ  60 प्रतिशत रहा, जिसके चलते 50 के करीब सीटों पर सोमवार को एडमिशन हुआ।

वहीं, बीएससी कंप्यूटर साइंस कट आफ  60 प्रतिशत रहा। इसकी 24 सीटें भरी गईं। बीए का कटऑफ  70 प्रतिशत रहा। इसकी कुल 60 सीटें भरी गईं। बीएससी, बीएड की सभी 25 सीटें भरी जा चुकी हैं। इसका कटऑफ 80 फीसदी रहा। वहीं, बीए-बीएड के लिए कटऑफ 77 फीसदी रहा है।
 
विज्ञापन

बीए, बीकॉम का रहा क्रेज

 Admission open to Graduate Course in 11 Colleges of Chandigarh
एडमिशन के लिए आए छात्र- छात्रा
पीजीजीसी -11 में काउंसलिंग के पहले दिन बीए यूटी पूल जनरल का हाईएस्ट कटऑफ 95.4 प्रतिशत रहा। वहीं कम से कम 80 फीसदी रहा है। बीए हॉस्टल के लिए कटऑफ 78 फीसदी, बीकॉम यूटी जनरल कटऑफ 93.2 रहा। बीसीए के लिए कट ऑफ 73.16 प्रतिशत वेटेज सहित रहा है। बीएससी-1 नॉन मेडिकल कट ऑफ  72.1 प्रतिशत, बीएससी कंप्यूटर साइंस के लिए 67 प्रतिशत और बीएससी-1 मेडिकल के लिए 71.6 प्रतिशत रहा।

उधर, खालसा कॉलेज-26 में बीकॉम के 170 में से 108 सीटें यूटी पूल की पहले दिन भरी गईं। बीसीए की 73 में से 26, बॉयोटेक ऑनर्स की 18 में से चार, बीएससी बॉयोटेक इलेक्टिव की 18 में से एक, बीएससी मेडिकल की 97 में से 10, बीएससी नॉन मेडिकल 146 में से 15 और बीएससी कंप्यूटर साइंस (इलेक्टिव) की 49 में से 14 सीटें भरी गईं।

सभी जगह बनी रही जाम की स्थिति
कॉलेजों के बाहर रोड में गाड़ियों के खड़ी होने से जाम की स्थिति बन गई। डीएवी कालेज सेक्टर-10, एमसीएम डीएवी कालेज फार वुमेन सेक्टर-36, एसडी कालेज सेक्टर-32 सहित अन्य जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर 12 बजे के बाद कॉलेजों के बाहर से जाम हटा।

आज होगी नान यूटी पूल की काउंसलिंग 
दस जुलाई को शहर के 11 कालेजों में नॉन यूटी पूल की काउंसलिंग होगी। इसमें सभी सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन करने वाले आ सकते हैं। इसमें बीबीए, बीसीए, बीएससी सहित अन्य कोर्स के स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed