{"_id":"6b04a353f7be1d93a10d617c","slug":"accused-given-benefit-of-doubt-in-attempt-to-murder-case-acquitted-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-129354-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास में आरोपी को संदेह का लाभ, बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास में आरोपी को संदेह का लाभ, बरी
विज्ञापन
झज्जर। सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी ऋषिपाल उर्फ रिंकू को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। शिकायतकर्ता और चश्मदीद गवाह के बयानों से मुकरने के कारण अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा।
यह घटना 3 जुलाई 2021 की रात करीब 9 बजे गांव गुभाना में हुई थी। गुभाना निवासी हरीश कुमार घायल अवस्था में बहादुरगढ़ के आरजे अस्पताल में भर्ती हुए थे। पुलिस को दिए शुरुआती बयान में हरीश ने आरोप लगाया था।
उन्होंने कहा था कि दिल्ली के बाकरगढ़ निवासी ऋषिपाल ने अपने साथी के साथ उन पर चाकू से कई वार किए। बादली थाना पुलिस ने 4 जुलाई 2021 को इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी। डॉक्टरों द्वारा चोटों को जानलेवा बताए जाने के बाद हत्या के प्रयास की धारा 307 भी जोड़ी गई थी। संवाद