फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Aam Aadmi Party strong protest against increase in electricity rates

Jagdalpur News: बिजली दर वृद्धि के विरोध में AAP ने जगदलपुर में विद्युत विभाग का घेराव, सौंपा ज्ञापन

Mon, 06 Apr 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 05:56 PM IST
सार

जगदलपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि के विरोध में विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया।कार्यपालन अभियंता के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party strong protest against increase in electricity rates
आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि का विरोध किया। प्रदेश सह-संगठन प्रभारी समीर खान के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। उन्होंने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिजली दर वृद्धि को जनविरोधी निर्णय बताया। पार्टी ने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। समीर खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली अधिशेष राज्य है। इसके बावजूद आम जनता को महंगी बिजली का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई 2025 में वृद्धि के बाद अब अप्रैल से फिर दर बढ़ाने की तैयारी है। इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। बिजली बिलों में ऊर्जा प्रभार के अलावा कई अनावश्यक शुल्क जोड़े जा रहे हैं। इस प्रदर्शन में समीर खान, आरती पटनायक, मंसूर चिश्ती, राकेश कश्यप और मुकेश कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर आरोप और बकाया
समीर खान ने कहा कि अनावश्यक शुल्क से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं, बड़े उद्योगपतियों और सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। आम उपभोक्ताओं के साथ कठोर रवैया अपनाया जा रहा है।


समीर खान ने दोहरी इंजन की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ठगा महसूस कर रही है। सरकार के बड़े दावे जमीनी हकीकत में शून्य हैं। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बिजली की स्थिति अत्यंत दयनीय है। लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल रही, पर भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed