फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   two Ganja smuggler arrested with country made pistol in Jagdalpur

Jagdalpur News: गांजा तस्करों के पास से बरामद हुआ देशी पिस्टल और दो कारतूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
two Ganja smuggler arrested with country made pistol in Jagdalpur
पिस्टल बरामद

जगदलपुर में ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों के पास से गांजा के साथ एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 23 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सिल्वर रंग की इन्नोवा में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने ओडिशा से आने वाली मुख्य मार्ग एनएच 63 के आड़ावाल पास पर नाकेबंदी कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

 

पुलिस हिरासत में आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ देर बाद एक सिल्वर रंग की इन्नोवा वाहन को रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति मिले, जो पूछताछ के दौरान घबराकर भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बाल्बो उर्फ बल्लब भत्तरा 40 वर्ष निवासी ग्राम मोहरगुड़ा, थाना पापडाहांडी, जिला नबरंगपुर और अमरज्योति हिरन 44 वर्ष निवासी ग्राम खोलीगुड़ा, थाना दाबूगांव, जिला नबरंगपुर बताया।


वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट में रखे 8 पैकेटों से 42.431 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 21 लाख 21 हजार 550 रुपये आंकी गई है। साथ ही एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने गांजा, देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, इन्नोवा वाहन, 2,200 रुपये नकद और एक मोबाइल जब्त किया। दोनों आरोपियों को 24 फरवरी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 

पुलिस हिरासत में आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed