फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A call at chandigarh police control room to claiming Bomb has plotted

बम की एक कॉल ने उड़ा दिए चंडीगढ़ पुलिस के होश, इधर उधर भागती रही

Sun, 19 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
A call at chandigarh police control room to claiming Bomb has plotted
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
बम की एक कॉल ने चंडीगढ़ पुलिस के पसीने छूड़ा दिए। सेक्टर 17 बस स्टैंड पर बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में आई कॉल के बाद बम निरोधक दस्ता पहुंचा और घंटों वहां चप्पे चप्पे की तलाशी ली। लेकिन घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद भी पुलिस को मौके से कुछ नहीं मिला। बाद में जब कॉल करने वाले की जांच की, तो पता चला किउसने शराब के नशे में कॉल कर दी थी।
विज्ञापन


जानकारी  के अनुसार पीसीआर को सूचना शनिवार शाम करीब 6.30 पर मिली। एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि सेक्टर-17 बस स्टैंड के पास बैग में बम रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम और बम स्क्वॉयड टीम ने घंटों सर्च अभियान चलाया। दूसरी पुलिस टीम कॉलर के लोकेशन पर पहुंची तो वह वहां से निकल चुका था।
विज्ञापन


लोकेशन निकलने के बाद कॉल करने वाले की पहचान हल्लो माजरा निवासी युद्धवीर के रूप में हुई। सेक्टर-31 थाना पुलिस कॉलर से पूछताछ करने उसके घर पहुंची तो परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। शायद शराब के नशे में ही कॉल कर दिया होगा। हालांकि, पुलिस टीम को युद्धवीर  देर शाम तक नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में देर शाम चल रहे प्रोग्राम को बीच में कुछ समय  के लिए रुकवाकर घोषणा करवा दी। जिसके बाद सभी लोगों ने अपने आसपास चेकिंग की और पुलिस ने वहां का इलाका भी पूरा छान मारा। करीब दो घंटे की तक पूरे सेक्टर 17 में पुलिस वाले इधर से उधर तक दौड़ते रहे। पूरी तरह से छानबीन करने के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु या बैग मौके से नहीं मिला तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed