{"_id":"5a9391444f1c1bef7b8b985d","slug":"50-transgenders-in-chhattisgarh-applied-for-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस राज्य में ट्रांसजेंडर्स को मिला सुनहरा मौका, पुलिस में होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस राज्य में ट्रांसजेंडर्स को मिला सुनहरा मौका, पुलिस में होंगे भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में ट्रांसजेंडर को सम्मान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस एक नया कदम उठाने वाली है। जल्द ही पुलिस अपनी रैंक के अंदर उनकी भर्ती करेगी ताकि समानता को बढ़ावा दिया जा सके और उन्हें मुख्यधारा में आत्मसात किया जा सके। इस समय राज्य के अंदर 3,000 ट्रांसजेंडर मौजूद हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने पिछले महीने पुलिस बल में ट्रांसजेंडर को भर्ती करने की घोषणा की थी और इसी के तहत 8 फरवरी को एक विज्ञापन जारी किया था। इस घोषणा के दो हफ्ते बाद कम से कम 40 ट्रांसजेंडर्स ने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया है। अधिकारियों ने सभी श्रेणियों में 2,254 कांस्टेबल पद को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने ट्रांसजेंडर्स से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आवेदकों को लिखित परीक्षा और शारीरिक टेस्ट में पास होने के बाद ही भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन