{"_id":"5be5ad66bdec2269bf7d7cec","slug":"245-people-broke-traffic-rules-dl-will-be-suspended-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः 245 लोगों ने तोड़े यातायात नियम, निलंबित होंगे डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः 245 लोगों ने तोड़े यातायात नियम, निलंबित होंगे डीएल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
noida traffic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात पुलिस ने परिवहन विभाग को 245 लोगों के डीएल निलंबित करने को लेकर पत्र भेजा है। सबसे ज्यादा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्पीड, ओवरलोड और मोबाइल पर बात करने के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से 200 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई है। करीब 20 ऐसे वाहन हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 4 से 5 बार ओवर स्पीड वाहन दौड़ाकर नियम तोड़े हैं।
विज्ञापन
उधर, एआरटीओ प्रशासन ए के पांडेय ने बताया कि उन्हें अभी कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही सभी के डीएल निलंबित कराए जाएंगे। वहीं, जो डीएल दूसरे जिले में बने हैं उन्हें वहां से निलंबित कराया जाएगा।
विज्ञापन