{"_id":"66c86ae40d9bf13b7f0b41ab","slug":"youth-was-stabbed-for-trying-to-resolve-a-fight-between-minors-in-raipur-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: नाबालिगों के झगड़ा को शांत कराना युवक को पड़ा भारी, पेट में मारा चाकू, जानें क्या था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: नाबालिगों के झगड़ा को शांत कराना युवक को पड़ा भारी, पेट में मारा चाकू, जानें क्या था पूरा मामला
Fri, 23 Aug 2024 04:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:26 PM IST
सार
नाबालिग और उसके साथी ने मिलकर छत्रपाल और अन्य दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में नाबालिग और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों चोरी, डकैती, लूटपात और मारपीट जैसे अपराधिक घटनाओं में नाबालिग बालकों की संलिप्तता बढ़ रही है। वे बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। दरअसल, एक नाबालिग बालक और युवक के बीच झगड़ा हुआ, जिसे वहां मौजूद छत्रपाल ठाकुर ने झगड़ा करने से मना किया। इस पर युवक वहां से दूर चला गया, लेकिन नाबालिग ने छत्रपाल ठाकुर को ही निशाना बना लिया। नाबालिग और उसके साथी ने मिलकर छत्रपाल और अन्य दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में नाबालिग और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मामला यह है कि प्रार्थी छत्रपाल ठाकुर पावर हाऊस भिलाई में हेमाली का काम करता है। रविवार को प्रार्थी गोगांव काठी में आया था। वह बाजार चौक गोगांव में रात करीबन साढ़े दस बजे के आसपास बैठे थे। थोडी देर बाद वहीं पर एक नाबालिग बालक और युवक गन्नू आपस में झगडा गाली गलौज कर रहे थे, तब प्रार्थी उन लोगों को समझाने गए। युवक गन्नू मान गया लेकिन नाबालिग के तेवर ही अलग था। उसने प्रार्थी से कहा कि तु कौन होता है, हम लोगों को समझाने वाला, बाहर से आया है। यह बोलकर प्रार्थी के साथ गाली गलौज किया।
प्रार्थी ने गाली गलौज से मना किया, तो नाबालिग बालक ने प्रार्थी को जान से मारने की नियत से अपने कमर से चाकू निकाल हमला कर दिया। घटना को देख पास में बैठे अमित कुमार ने बीच बचाव करने किया। इस पर नाबालिग के साथी उदय डाण्डे ने धारदार चाकू से अमित और दीपेश के उपर प्राण घातक हमला किया, जिसे अमित के पेट गंभीर चोट आई है। चोट आने पर उसे तुरंत अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 544/24 धारा 109,3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वहीं अब मामले में आरोपी उदय डाण्डे और नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।