{"_id":"6250bd6d4f9e26024077e918","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: करंट लगने से ठेकेदार की मौत, 25 दिन बाद होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: करंट लगने से ठेकेदार की मौत, 25 दिन बाद होनी थी शादी
Sat, 09 Apr 2022 04:25 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 04:25 AM IST
सार
शाम को काम करवाने के बाद उसने जब सामान इक्ट्ठा करना शुरू किया था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। श्याम कार्तिक साहू की सगाई 13 मार्च को हो चुकी थी। 25 दिन बाद 3 मई को उसकी शादी राजिम में होने वाली थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक घर में काम करवा रहे ठेकेदार की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसका काम खत्म हो गया था और अपना सामान जमा कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। उसको करंट इतनी तेज लगा कि वह छत से गिर पड़ा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सामान समेटने के दौरान हुआ हादसा
मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है यहां रभट्ठी निवासी श्याम कार्तिक साहू (26) पेशे से ठेकेदार था। वह मकान निर्माण करवाता था। गुरुवार को भी वह कुरूद के धोबनी तालाब वार्ड में मकान बनाने का काम करवा रहा था। शाम को काम करवाने के बाद उसने जब सामान इक्ट्ठा करना शुरू किया था। उसी दौरान ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
शादी की तैयारियां चल रही थीं
हादसा होने के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि श्याम कार्तिक साहू की सगाई 13 मार्च को हो चुकी थी। 25 दिन बाद 3 मई को उसकी शादी राजिम में होने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
घर में पसरा मातम
घटना के बाद से ही घर में मातम पसर गया है। शाम होने के कारण गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है और परिजनों को उसका शव सौंपा दिया है।