{"_id":"6671a8820a500f223b0d5a01","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-lightning-in-kabirdham-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: पिता के साथ खेत से पैदल घर लौट रहा था युवक, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: पिता के साथ खेत से पैदल घर लौट रहा था युवक, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत
Tue, 18 Jun 2024 09:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 18 Jun 2024 09:02 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता के साथ खेत से पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में आज मंगलवार शाम करीब 4.30बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के गोरमाटी गांव का है। मृतक संजू साहू अपने पिता पूरन साहू के साथ खेत में काम कर रहा था। ये दोनों ट्रैक्टर के माध्यम से अपने खेत की जुताई कर रहे थे।
विज्ञापन
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के गोरमाटी गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक संजय साहू अपने पिता पूरन साहू के साथ खेत में काम कर रहा था। ये दोनों ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसके बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे, तभी संजय साहू आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों खेत में काम कर रहे थे, तभी आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों बाप-बेटे अपने घर पैदल लौट रहे थे। इस दौरान संजू साहू के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। कबीरधाम जिले में इस बारिश के सीजन में यह दूसरी घटना है, जिसमें मौत हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले जिले के वनांचल ग्राम तितरी में एक हफ्ते पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत और छह लोग झुलस गए थे। ये लोग तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान मौसम खराब होने के बाद सभी पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत और छह लोग घायल हुए थे। कबीरधाम जिला जंगल व पहाड़ से घिरा हुआ है। बारिश के दौरान हर साल आकाशीय बिजली गिरने मामले सामने आते रहते हैं।