फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth arrested for allegedly indecent acts with woman friendship on Facebook in raigarh chhattisgarh

फेसबुक में दोस्ती कर महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2019 07:51 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for allegedly indecent acts with woman friendship on Facebook in raigarh chhattisgarh
सांकेतिक चित्र
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिक्षिका के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील हरकत करने और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रायगढ़ जिले के कोसीर थाना के प्रभारी जेआर चौहान ने मंगलवार को यहां बताया कि बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में कार्यरत मनोज मिंज (27 वर्ष) को पुलिस ने एक शिक्षिका के साथ वीडियो कॉलिंग कर अश्लील हरकत करने और धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

चौहान ने बताया कि 29 वर्षीय शादीशुदा शिक्षिका ने इस महीने की एक तारीख को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिक्षिका के अनुसार जून वर्ष 2018 में फेसबुक के माध्यम से मनोज मिंज से उसका परिचय हुआ था। दोस्ती होने के बाद रायपुर से लौटते समय बिलासपुर में ट्रेन में मनोज से उसकी मुलाकात हुई थी। इस बीच मनोज ने उनका फोटो खिंचा और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि मनोज महिला से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है तथा वीडियो कॉलिंग कर अश्लील हरकत करता है। महिला ने जब उसका नंबर ब्लॉक किया तब उसने उसे दूसरे नंबरों से भी धमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा सोमवार को मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया, और मंगलवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed