फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man tried to commit suicide after troubled by chhattisgarh police

Korba : पुलिस से परेशान युवक ने खाया जहर, बोला-मारपीट मामले में समझौता कराने मांगे रुपये

Tue, 08 Nov 2022 01:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 01:53 PM IST
सार

अजीत की पत्नी ने बताया कि नरेंद्र जांगड़े ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद उसने पहले रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा। हम भी गए तो पुलिस ने समौता करने की बात कही। वहीं उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि मारपीट का मामला आया था। पैसा मांगे जाने की बात गलत है, कोई पैसा नही मांगा गया है।

विज्ञापन
young man tried to commit suicide after troubled by chhattisgarh police
जहर खाने वाले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक और उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने समझौता कराने की एवज में रुपयों की मांग की। इसी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने इससे इनकार किया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोड़ल गांव निवासी अजीत दिवाकर ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ सुहागा खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अजीत ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र जागड़े से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने मारपीट की। इसके बाद नरेंद्र ने थाने में मामला भी दर्ज करा दिया। अजीत का कहना है कि कुछ घंटे बाद वे भी मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। 
विज्ञापन




आरोप लगाया कि थाने में एक हेडकांस्टेबल को समझौता कराने के लिए एक हजार रुपये दिए थे, लेकिन फिर भी उससे 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। बाकी रुपये की वह व्यवस्था कर रहा था, लेकिन नहीं हो सकी। इसके चलते वह परेशान हो गया और ऐसा कदम उठाना पड़ा।। वहीं अजीत की पत्नी ने बताया कि नरेंद्र जांगड़े ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद उसने पहले रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा। हम भी गए तो पुलिस ने समौता करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed