{"_id":"65b645212a7b7cc23a02d54f","slug":"young-man-killed-by-ax-attack-in-broad-daylight-in-raigarh-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था विशाल
Sun, 28 Jan 2024 05:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jan 2024 05:44 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रधर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज मार्ग पर रविवार दोपहर एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक किराए के मकान में रहता था। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विशाल सिंह ठाकुर (35) नाम का एक युवक सोनारपारा में किराये के मकान में रहता था। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला था। वह यहां एक जमीन पर जेसीबी के जरिये जमीन समतलीकरण करवा रहा था। इसी दौरान अज्ञात शख्स धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और पीछे से ताबड़तोड़ वार करके विशाल की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विशाल सिंह ठाकुर पहले उर्दना थाना क्षेत्र में एक ढाबा का संचालन करता था। संभवतः मेडिकल कॉलेज रोड में जमीन लेकर वह फिर से इस क्षेत्र में ढाबा संचालन करना चाहता था। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद के चलते अज्ञात शख्स ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चक्रधर नगर थानाध्यक्ष प्रशांत राव आहेर ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज रोड पर एक व्यक्ति की बीच सड़क में खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। मृतक की शिनाख्त शुरू की तो उसका नाम विशाल सिंह ठाकुर पता चला, जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने धारदार हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर उसकी पतासाजी की जा रही है। साथ ही साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन