फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man from another colony was stabbed in stomach in Raipur

रायपुर में बदमाश बेलगाम: दूसरे मोहल्ले में युवक को टहलना पड़ा भारी, पुरानी रंजिश की वजह से पेट में मारा चाकू

Tue, 12 Sep 2023 05:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Sep 2023 05:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया। मामले में दोनों आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
young man from another colony was stabbed in stomach in Raipur
पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुंडे, बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। चोरी, मामूली बातों पर मारपीट की घटना को अंजाम देना, पैसे वसूली, पुरानी रंजिशों में मारपीट, चाकू-छुरी दिखाकर आम लोगों को डरना धमकाना जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक ऐसा ही मामला गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया। मामले में दोनों आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


प्रार्थी सुदंर लाल बिफरे ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। यह घटना रविवार रात 10 बजे का है। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई रात को दूसरे मोहल्ले टहलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उस मोहल्ले के दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने युवक के हत्या के नियत से उसपर चाकू से वर कर दिया। इस दौरान युवक को सुर रूप से चोट आई। बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश होने पर युवक को मारा चाकू
पीड़ित युवक जैसे-तैसे कर घर पहुंचा। घरवालों को घटना की जानकारी दी। युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  इसके बाद परिजन ने दोनों बदमाशों के खिलाफ थाना गोबरानवापारा अपराध दर्ज करवाया। बदमाशों और युवक के बीच इसे पहले भी झगडा हुआ था। इसे लेकर बदमाश काफी दिनों से बदला के नियत से युवक पर नजर गड़ाए हुए थे। इस बार मौका मिलते ही दोनों बदमाशों ने युवक पर चाकू से वारकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में एफआईआर होने के बाद पुलिस घटना के संबंध में वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पीड़ित युवक के भाई से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस दोनों बदमाशों के खोजबीन की। इस दौरान उन्हें घटना को अंजाम देने वाले  आरोपी गोलू ऊर्फ नंदकिशोर टंडन और लल्लू ऊर्फ टकेश्वर टंडन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग चाकू जब्त किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed