{"_id":"68a047e71c0ea175860ef7a9","slug":"young-man-attacked-with-sharp-weapon-died-during-treatment-accused-absconding-in-raipur-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी फरार
Sat, 16 Aug 2025 02:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 16 Aug 2025 02:27 PM IST
सार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के अगले दिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के अगले दिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की रात चंगोरा भाठा निवासी संतोषी यादव का बेटा सोमनाथ यादव घर में सो रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे चार युवक घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने सोमनाथ को पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाला।
इसके बाद चारों बदमाशों ने युवक को घेरकर गाली-गलौज की और मुक्के-लात से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे सोमनाथ की पिंडली पर गहरी चोट आ गई और खून बहने लगा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में परिजनों ने सोमनाथ को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पीड़ित की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।