{"_id":"5fcf2bb88ebc3ecfe22a3a45","slug":"yog-guru-arrested-from-chhattisgarh-korba-in-bilaspur-woman-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में फंसे योग गुरु, पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में फंसे योग गुरु, पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार
Tue, 08 Dec 2020 05:25 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले में योग गुरु का मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बिलासपुर पुलिस ने सोमवार को शादी के मंडप से आरोपी योग गुरु को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने योग गुरु पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दो दिन पहले इसको लेकर गृहमंत्री ने दखल दी। जिसके बाद बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात लेकर गया था आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी में रहने वाले आरोपी योग शिक्षक दुर्गेश राठौर सोमवार को बारात लेकर खरौरा पहुंचा था। महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जब पुलिस को पता चला कि आरोपी खरौरा में है, तो बिलासपुर और रामपुर चौकी पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद शाम को पुलिस उसे बिलासपुर थाने ले गई।
विज्ञापन
शादी के मंडप से किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपी दुर्गेश राठौर के विवाह कार्यक्रम की तैयारी एक सामाजिक भवन में चल रही थी। शादी की रस्मों के दौरान पुलिस ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन्स में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज की थी। योग गुरु पर आरोप है कि वह करीब एक साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब महिला ने उससे शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने योग गुरू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर दी।
विज्ञापन