फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh Gas Leak Latest News Update Today : workers of Paper Mill hospitalised after being exposed to gas leak while cleaning a tank in mill

Raigarh Gas Leak : रायगढ़ के पेपर मिल में जहरीली गैस लीक, सात मजदूर अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 May 2020 03:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 07 May 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Raigarh Gas Leak Latest News Update Today : workers of Paper Mill hospitalised after being exposed to gas leak while cleaning a tank in mill
रायगढ़ गैस लीक : छत्तीसगढ़ में पेपर मिल में गैस लीक होने के बाद अस्पताल में भर्ती मजदूर। - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी गैस लीक होने का मामला सामने आया है। यहां जहरीली गैस के संपर्क में आने पर सात मजदूर बीमार पड़ गए। इसके बाद सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मजदूरों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। यह जानकारी रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने दी।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले की एक पेपर मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूर बीमार हो गए। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने गुरुवार को बताया कि जिले के तेतला गांव में स्थित शक्ति पेपर मिल में बुधवार शाम जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूर बीमार हो गए।

सिंह ने बताया कि बुधवार को मजदूर एक टंकी की सफाई कर रहे थे कि तभी वे गैस की चपेट में आ गए। लेकिन मिल के मालिक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद जब अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, तब मामला सामने आया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण मिल बंद थी। मिल मालिक मिल चालू करने के लिए सफाई का कार्य करा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।


सफाई के दौरान सात मजदूर किसी जहरीली गैस के संपर्क में आ गए और बीमार हो गए। घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है ताकि घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सके। जल्द ही इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed