फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   International women day Sunaina pregnant woman deployed as Danteshwari fighter in Chhattisgarh

नारी शक्ति को सलाम: आठ माह की गर्भवती नक्सलियों के गढ़ में कर रहीं लोगों की सुरक्षा

Sun, 08 Mar 2020 01:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Mar 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
International women day Sunaina pregnant woman deployed as Danteshwari fighter in Chhattisgarh
Sunaina Patel - फोटो : ANI

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर है। आठ मार्च को दुनियाभर में महिलाओं के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने और महिलाओं को समाज में उचित सम्मान दिलाने के लिए मनाया जाता है। इस साल महिला दिवस की थीम है- समानता। इस मौके पर हम आपको छत्तीसगढ़ के एक 'सुपर वुमन' की कहाना से रूबरू करा रहे हैं।

विज्ञापन


यह महिला छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा में लोगों की सुरक्षा में तैनात है। छत्तीसगढ़ के बारसुर की रहने वाली सुनैना पटेल नाम की यह महिला आठ महीने की गर्भवती है। इसके बावजूद वह दंतेवाड़ा में ड्यूटी कर रही हैं। दंतेवाड़ा में पहाड़ों-जंगलों के उबड़-खाबड़ रास्तों में नक्सलियों को उनके घर में घुसकर चुनौती दे रही हैं। सुनैना की बहादुरी की कोई तुलना नहीं की जा सकती वह अतुलनीय कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


सुनैना नक्सलियों से निपटने के लिए बने जिला रिजर्व गार्ड में दंतेश्वरी फाइटर की टीम लीडर के रूप में तैनात हैं। वह 30 लोगों की टीम को लीड करती हैं। ऐसे में जब जेंडर इक्विवालिटी की बात करने वाले पुरुषों को सोचना चाहिए कि वे कितना न्याय कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनैना पटेल कहती हैं कि जब मैंने दंतेश्वरी फाइटर की टीम लीडर के रूप में ज्वाइन किया था तब मैं दो महीने की गर्भवती थी। मैंने अपने कर्तव्यों को निभाने से कभी इनकार नहीं किया। आज भी अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed