फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   women helpline will be started soon in chhattisgarh

राज्य में महिला हेल्पलाइन जल्द : डीजीपी

Wed, 02 Jan 2013 02:36 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 02 Jan 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
women helpline will be started soon in chhattisgarh

दिल्ली में हुई चलती बस में हुई गैंगरेप की घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस भी अब महिला अपराधों के प्रति सक्रियता दिखाने का प्रयास कर रही है। इसके तहत महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर संचालित करने की योजना बनाई गयी है।

विज्ञापन


इस संबंध में रायपुर के पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। वे पुलिस मुख्यालय में नववर्ष के मौके पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए आने वाले समय में प्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क बनाया जायेगा। साथ ही हर जिले के थानों में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने बताया कि शुरूआत में हेल्प लाइन नंबर को सिर्फ रायपुर जिले में स्थापित किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के बाद पूरे प्रदेश में इसका विस्तार करने की योजना है। इसके अलावा दिल्ली गैंगरेप घटना के बाद राज्य में महिलाओं के लिए विशेष थाना व्यवस्था की आवश्यकता को उन्होंने नकार दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में ऐसे हालातों को नकारते हुए कहा कि प्रदेश की जनता संवेदनशील है और महिलाओं के लिए मौजूदा पुलिसिंग व्यवस्था काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस महानिदेशक ने शहर में जुआ व सट्टा के बढ़ते मामले के सवाल पर कहा कि पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अच्छी तरह से कार्रवाई होने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम जनता तथा प्रेस के सहयोग की भी जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की आम जनता को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed