फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women cheated in the name of sending expensive gifts and foreign currency from abroad in Rajnandgaon

राजनांदगांव: विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर महिलाओं से ठगी, तीन विदेशी ठग गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 09:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 09:53 PM IST
सार

राजनांदगांव में विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर भारतीय महिलाओं से ठगी करने वाले शातिर नाइजीरियन और दक्षिण अफ्रीका मूल के 3 ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Women cheated in the name of sending expensive gifts and foreign currency from abroad in Rajnandgaon
तीन विदेशी ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर भारतीय महिलाओं से ठगी करने वाले शातिर नाइजीरियन और दक्षिण अफ्रीका मूल के 3 ठगों को  गिरफ्तार किया गया है राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल सिम और अन्य सामान बरामद किए गए हैं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता का पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी पुलिस में 5 मई को पीड़िता ने चिचोला पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसके साथ कुछ लोगों से दोस्ती कर स्वयं को आर्थिक रूप से संपन्न विदेशी नागरिक बताकर विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी रकम भेजने का झांसा देकर पार्सल को एयरपोर्ट में कस्टम वालों ने पकड़ लिया है और उसके आवाज में उसे छुड़वाने के लिए पीड़िता से लगभग 1 लाख 23 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया था।  
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की और सोशल मीडिया अकाउंट के जांच और आईपी एड्रेस से लिंक मोबाइल लोकेशन को डंप करने पर पुलिस ने पूरे मामले में दिल्ली से तीन विदेशी ठगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है,इसमें से दो आरोपी नाइजीरिया और एक आरोपी दक्षिण अफ्रीका मूल का निवासी है,पूरे मामले में साइबर सेल और चिचोला पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो नाइजीरियन और एक दक्षिण अफ्रीका मूल के साइबर ठग को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप,14 मोबाइल फोन,6 पेन ड्राइव,5 बंद मोबाइल,5 एटीएम कार्ड और 32 सिम जप्त किए हैं,पकड़े गए आरोपी स्टीफेन उर्फ लक्की दक्षिण अफ्रीका का किंग्सले और जॉर्ज चुकचुमेका नाइजीरिया देश के निवासी है,आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने साइबर अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है,पूरे मामले का खुलासा राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed