फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman murdered on suspicion of doing witchcraft

Balrampur: जादू-टोना करने के शक में कर दी महिला की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी

Fri, 28 Oct 2022 08:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Oct 2022 08:52 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांव के ही रामकुमार ने पूर्व में मृतका सुचानी पर जादू-टोना करने को लेकर मारपीट की थी। पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने एक अन्य साथी रामसाय उर्फ पटेल कोड़ाकू के साथ मिलकर योजना सुचानी की हत्या कर दी थी।
 

विज्ञापन
Woman murdered on suspicion of doing witchcraft
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के ग्राम लिलौटी में मंगलवार की रात जादू-टोना करने के शक पर दो लोगों ने मिलकर अधेड़ महिला की डंडा मारकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। दोनों ने महिला को घर से बुलाकर उसके साथ शराब भी पी थी। महिला का शव बुधवार को गांव के बाहर मिला था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद गांव के दोनों को गिरफ्तार कर उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बलरामपुर जिला अंतर्गत पस्ता थाना के प्रभारी राजकुमार कश्यप ने बताया कि ग्राम लिलौटी निवासी रामसाय कोड़ाकू (60) ने 26 अक्तूबर को डौरा चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सुचानी (58) वर्ष को 25 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे अज्ञात लोग घर से बुलाकर ले गए थे। वह रातभर वापस नहीं लौटी। 26 अक्टूबर की सुबह उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव का पीएम कराया। प्राथमिक पीएम रिपोर्ट में सिर में भारी चीज से वार कर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने धारा 302, 201 का अपराध दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांव के ही रामकुमार ने पूर्व में मृतका सुचानी पर जादू-टोना करने को लेकर मारपीट की थी। पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने एक अन्य साथी रामसाय उर्फ पटेल कोड़ाकू के साथ मिलकर योजना सुचानी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रामसाय उर्फ पटेल व रामकुमार ने मृतका सुचानी को घर से बुलाया और एक साथ बैठकर शराब पी। वहां से रामसाय अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। राजकुमार व सुचानी एक दूसरी जगह शराब पीने के लिए जा रहे थे। रास्ते में राजकुमार का सुचानी से विवाद हुआ। राजकुमार ने सुचानी के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। राजकुमार को शक था कि उसकी पत्नी पर सुचानी जादू-टोना करती है। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed