फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman kidnapped at knifepoint, held hostage in rented house and raped, 5 arrested including main accused in CG

सीजी: चाकू की नोक पर महिला का अपहरण, किराए के मकान में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 01:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Sep 2026 01:56 PM IST
सार

रात में फोन कर महिला को घर से बुलाया, बाहर आते ही चाकू दिखाकर कार में जबरन बैठा लिया। बच्चे से मारपीट कर महिला को रायगढ़ के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन
Woman kidnapped at knifepoint, held hostage in rented house and raped, 5 arrested including main accused in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, 23 अगस्त की रात गांव के ही निवासी रमेश श्रीवास ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया था। बाहर आते ही रमेश ने चाकू दिखाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया। इस दौरान, आरोपी आकाश सिंह ने पीड़िता के बच्चे को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। आरोपी उसे रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल स्थित किराए के मकान में ले गए। वहां महिला को दो से चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन


बंधक रहने के दौरान पीड़िता को आरोपियों का मोबाइल मिल गया। उसने उसी फोन से अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला के पति ने पामगढ़ थाने में गुमशुदगी और घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराया। पामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास (40) निवासी भैंसो को पहले ही पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद सहयोगी आरोपियों आकाश सिंह (36), प्रमोद श्रीवास (30), इंद्र कुमार धीवर (40) और उमेश यादव उर्फ भोलू (23) को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed