फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Civic Body Acts Against Filth in VIP Area, 3 Establishments Fined Rs 8,000 After Complaint

रायपुर: सफाई व्यवस्था में खामी मिलने पर नगर निगम ने ठोंका जुर्माना, 3 प्रतिष्ठानों पर 8 हजार का ई-चालान

Wed, 09 Sep 2026 03:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

जनशिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने वीआईपी इलाके में औचक निरीक्षण किया तो तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गंदगी मिली। निगम ने कार्रवाई करते हुए कुल 8 हजार रुपये के ई-चालान काटे और संचालकों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Raipur: Civic Body Acts Against Filth in VIP Area, 3 Establishments Fined Rs 8,000 After Complaint
सफाई व्यवस्था में खामी मिलने पर लगा जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग टीम ने वीआईपी क्षेत्र स्थित तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर कुल 8 हजार रुपये का ई-चालान काटा है। अधिकारियों ने यह औचक कार्रवाई जनशिकायत मिलने के बाद की। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता के निर्धारित मानकों की अनदेखी मिलने पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार यह कार्रवाई निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में हुई। जांच दल में जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी शामिल रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में होटल राजघराना, सेफ किचन और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स की सफाई व्यवस्था का मुआयना किया गया। निरीक्षण में सबसे अधिक लापरवाही होटल राजघराना में पाई गई, जिस पर 5 हजार रुपये का ई-चालान किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुर्घटना बनी सुराग: छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सेफ किचन पर 2 हजार और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स पर 1 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई हुई। निगम प्रशासन ने बताया कि तीनों व्यावसायिक संस्थानों के संचालकों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। यदि परिसरों में सफाई व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त नहीं की गई तो उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। 

जोन-9 के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुराना विधानसभा मार्ग क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जनशिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने बिना पूर्व सूचना दिए प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर शिकायत सही पाई जाने के बाद चालानी कार्रवाई की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक परिसरों में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed