{"_id":"6324360cfb8d8630e666bf6f","slug":"woman-jumps-into-well-with-two-children-in-korba-all-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत, पति घर में सोया रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत, पति घर में सोया रहा
Fri, 16 Sep 2022 02:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:10 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार गिरिजा बाई रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकली और पड़ोस के कुएं में कूद गई। इस दौरान पति रामगोपाल घर में सो रहा था। गुरुवार सुबह लोगों ने शव कुएं में देखे तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
महिला व बच्चों के शव मिले(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोरबा के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मांगामार गांव में यह घटना घटी। बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई 23 छह माह की बेटी सानिया और ढाई वर्ष के बेटे सिद्धांत को लेकर कुएं में कूद गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरिजा बाई रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकली और पड़ोस के कुएं में कूद गई। इस दौरान पति रामगोपाल घर में सो रहा था। गुरुवार सुबह लोगों ने शव कुएं में देखे तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कुएं से बाहर निकालकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।